सैमसन और गायकवाड करेंगे सीएसके के लिए ओपनिंग

Thu, Mar 26 , 2026, 02:43 PM

Source : Uni India

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) (Chennai Super Kings (CSK) के लिए IPL 2026 से पहले सबसे बड़ा सवाल यही था कि उनके लिए ओपनिंग कौन करेगा। उन्होंने सीजन से पहले ही संजू सैमसन (Sanju Samson) को अपने साथ जोड़ा था और टीम में पहले से ही कप्तान ऋतुराज गायकवाड (Captain Ruturaj Gaikwad) तथा अंडर-19 स्टार आयुष म्हात्रे मौजूद थे। बुधवार को मुंबई में कप्तानों के इवेंट में गायकवाड ने बताया कि सीएसके ने अपनी ओपनिंग जोड़ी को फ़ाइनल कर लिया है।
गायकवाड तीनों बल्लेबाज़ों को लेकर बात कर रहे थे और उस दौरान उन्होंने कहा, "रुतु और संजू।"
आईपीएल 2025 में ओपनिंग करते हुए सात पारियों में 188.97 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाने वाले 18 साल के म्हात्रे को अब नीचे खेलना होगा। गायकवाड के इंज़री रिप्लेसमेंट के तौर पर आने वाले म्हात्रे पिछले सीजन सीएसके की खोज साबित हुए थे। आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया था और फरवरी में उनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता है।
2026 सीजन की नीलामी से पहले रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले ट्रेड के जरिए सैमसन को लाने के बाद से ही सीएसके की ओपनिंग जोड़ी को लेकर बात हो रही थी। सैमसन की ये डील आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड में से एक थी और टी20 विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद से तो उनका कद और बढ़ा है। सैमसन ने तीन मस्ट विन मैचों में 89, 89 और नाबाद 97 के स्कोर बनाए थे और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups