ओडिशा की किशोरी अंजलि मुंडा ने केआईटीजी में तैराकी में जीता स्वर्ण

Thu, Mar 26 , 2026, 02:27 PM

Source : Uni India

रायपुर। ओडिशा (Odisha) की किशोरी तैराक अंजलि मंडा (Anjali Manda) ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (Khelo India Tribal Games 2026) की तैराकी स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया।
अंजलि ने बुधवार को 200 मीटर फ्रीस्टाइल में 2:39.02 सेकंड का समय निकालकर उन्होंने स्वर्ण पदक जीता और साथ ही तैराकी की मजबूत टीम कर्नाटक को पहले दिन के सभी छह स्वर्ण जीतने से भी रोक दिया।
ओडिशा के जाजपुर जिले के गहिरागड़िया गांव (भुवनेश्वर से लगभग 100 किमी दूर) की रहने वाली अंजलि का पानी से रिश्ता शुरुआत में केवल मजे तक सीमित था, किसी औपचारिक प्रशिक्षण से नहीं। चार भाई-बहनों में सबसे छोटी अंजलि के पिता एक स्थानीय फैक्ट्री में वैन चालक हैं। वह 10 साल की उम्र में कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज(केआईएसएस) पहुंचीं, जहां जनजातीय छात्रों को निःशुल्क शिक्षा और आवास मिलता है।
शुरुआत में वह अपनी बड़ी बहन से प्रेरित थीं, जो तीरंदाजी करती हैं, लेकिन अंजलि ने तैराकी में अपनी अलग राह चुनी। पानी में सहजता ने धीरे-धीरे प्रतिस्पर्धी आत्मविश्वास का रूप लिया। तैराकी शुरू करने के एक साल बाद ही उन्होंने एक स्थानीय क्लब टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई। एक ऐसा पल जो आज भी उनके लिए खास है।
अंजलि ने कहा, "वह मेरे जीवन का पहला पदक था और बहुत खास था। इससे मुझे विश्वास मिला कि मैं इस खेल में अच्छा कर सकती हूं। मैं अपने कोचों की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मेरी ट्रेनिंग में मेहनत की। इन पदकों ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया। मुझे लगा कि मैं बड़े टूर्नामेंट में भी अच्छा कर सकती हूं।"
उल्लेखनीय है कि अंजलि ने हाल ही में गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता(यू-15 & यू-18) स्विमिंग लीग (ईस्ट जोन) में भी उन्होंने दो रजत पदक जीते और उसी फॉर्म को रायपुर में जारी रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहला स्वर्ण हासिल किया।
15 वर्षीय अंजलि अब महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर बैकस्ट्रोक और 200 मीटर व्यक्तिगत पदक में अपने पर्सनल बेस्ट को बेहतर करने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups