New Zealand vs South Africa : न्यूजीलैंड की महिला टीम ने दक्षिण को 92 रनों से हराया और सीरीज भी 4-1 से जीती

Wed, Mar 25 , 2026, 03:05 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

क्राइस्टचर्च: अमेलिया केर (Amelia Kerr) (105/ दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड की महिला टीम (New Zealand women's team) ने बुधवार को खेले गये पांचवें टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 92 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला 4-1 से अपने नाम कर ली हैं। अमेलिया केर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच (Player of the Match)' और प्लेयर ऑफ द सीरीज' के पुरस्कार से नवाजा गया। 195 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे बेबस नजर आये।

 दक्षिण अफ्रीका की टीम (The South African team) निर्धारित 20 ओवरों में नो विकेट पर 102 रन ही बना सकी और मुकाबला 92 रनों से हार गई। एनरी डकर्सन ने सर्वाधिक 23 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सुने लूस ने (13) और कायला रेनेके ने (10) रनों का योगदान दिया। अयाबोंगा खाका (12) रन बनाकर नाबाद रही। शेष सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। न्यूजीलैंड के लिए लिया तहुहू ने तीन विकेट लिये। सोफी डिवाइन और अमेलिया केर को दो-दो विकेट मिले। नेंसी पटेल और फ़्लोरा डेवनशायर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 194 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहला विकेट नौ रन के स्कोर गिरने के बाद अंतराल पर अपने विकेट गंवाये। हालांकि इस दोरान अमेलिया केर एक छोर थामे विस्फोटक बल्लेबाजी करती रही। जॉर्जिया प्लिमर ने (27) और ब्रूक हैलिडे (26) रनों का योगदान दिया। अमेलिया केर ने 55 गेंदों में 19 चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 105 रनों की पारी खेली। उन्हें पारी के आखिरी ओवर में अयाबोंगा खाका ने आउट किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका और टुमी सेखुखुने ने तीन-तीन विकेट लिये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
सबको माफ़ कर दो और माफ़ी मांगो... ! अलविदा हरीश राणा, बेटे की मौत के बाद पिता का आखिरी मैसेज, पढ़ते ही आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे!
रात 11 बजे पेट्रोल बंद हो जाएगा… क्या है सच्चाई? क्या आपको भी मैसेज मिला है? पुरे महाराष्ट्र में मैसेज से फैली अफरातफरी 
पुणे मेट्रो सुरंग में छेद, बड़ा हादसा टला! बिना अनुमति स्टेशन के पास बोरवेल खुदाई करने के आरोप में मकान मालिक और ठेकेदार पर केस दर्ज 
Interstate Smuggler in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! गरियाबंद में 63.50 लाख के कच्चे हीरे बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
केवाईसी सख्ती से उत्तर प्रदेश में 20 लाख एलपीजी कनेक्शन निष्क्रिय, लखनऊ में 1.10 लाख प्रभावित

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups