नयी दिल्ली। देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो (IndiGo Company IndiGo) पश्चिम एशिया (West Asia) के लिए रविवार को 28 उड़ानों (दोनों तरफ की मिलाकर) उड़ानों (Flights) का परिचालन करेगी।
इंडिगो ने बताया कि वह दुबई, अबु धाबी, शारजाह, जेद्दा, मस्कट और मदीना (Dubai, Abu Dhabi, Sharjah, Jeddah, Muscat, and Medina) के लिए आज उड़ानों का परिचालन कर रही है। इसमें दुबई से मुंबई के लिए भी एक उड़ान शामिल है। साथ ही उसकी एक उड़ान मुंबई से इस्तांबुल के लिए भी होगी।
एयरलाइंस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि वह पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है और जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सभी नियामकीय मंजूरियों के साथ इन उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 22 , 2026, 09:58 AM