नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर नफरत फैलाकर दिल्ली (Delhi) में फिर से दंगे जैसे हालात बनाने का आरोप लगाया है और लोगों से अपील की है कि वे किसी बहकावे में न आयें।
श्री गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा चाहती है कि देश हिन्दू-मुसलमान (Hindus and Muslims) में उलझा रहे ताकि लोग विभिन्न मुद्दों पर सवाल न पूछ सकें।
उन्होंने होली के मौके पर राजधानी के उत्तम नगर की घटना का उल्लेख करते हुए कहा, ''उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई है। एक तरफ एक जवान लड़के, तरुण, की जान चली गई, दूसरी तरफ एक पूरा परिवार उत्पीड़न का सामना कर रहा है। उन्हें और खून-खराबा नहीं चाहिए।''
श्री गांधी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)और उसका इकोसिस्टम नफरत के माहौल को बढ़ावा देकर हिंसा से राजनीतिक फायदा उठाना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया, '' वे चाहते हैं कि देश हिंदू-मुसलमान में उलझा रहे , ताकि लोग ये न पूछ सकें कि आखिर प्रधानमंत्री देश की रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और सामरिक संप्रभुता को अमेरिका के हवाले करने पर क्यों मजबूर है। इसीलिए दिनदहाड़े देश की राजधानी में फिर से दंगों जैसे हालात खड़े किये जा रहे हैं।''
उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे किसी भी बहकावे में न आएं और एकता, भाईचारे व मोहब्बत बनाए रखें।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 19 , 2026, 03:59 PM