श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में लगातार सातवीं सर्दियों (Seventh consecutive winter) में बारिश कम हुई है और इस मौसम का समापन सामान्य से 65 प्रतिशत कम हुआ है, जिससे यह अब तक की सबसे शुष्क सर्दियों (Dry Winter) में से एक बन गया है। कश्मीर के स्वतंत्र मौसम विशेषज्ञ फैजान आरिफ (Independent meteorologist Faizan Arif) ने कहा कि दिसंबर 2025 से फरवरी के आखिर तक जम्मू-कश्मीर में सिर्फ 100.6 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 284.9 मिमी बारिश होती है।
उन्होंने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि 2019-20 के बाद से प्रत्येक सर्दी का मौसम सामान्य से कम रहा है। 2019-20 में मौसमी बारिश (Seasonal Rainfall) में 20 प्रतिशत की कमी, 2020-21 में 37 प्रतिशत की कमी, 2021-22 में आठ प्रतिशत की कमी, 2022-23 में 34 प्रतिशत की कमी, 2023-24 में 54 प्रतिशत की कमी, 2024-25 में 45 प्रतिशत और 2025-26 में और गिरकर 65 प्रतिशत की कमी हो गयी है।
हाल के वर्षाें में सिर्फ 2021-22 की एक ही सर्दी सामान्य रही थी। पहले के आंकड़ों से पता चलता है कि 2016-17 की सर्दी में 29 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी, जबकि 2018-19 में सामान्य से 36 प्रतिशत अधिक रही। इसी तरह 2012-13 भी 14 प्रतिशत के साथ खत्म हुई थी, जो हाल के लंबे सूखे से पहले सामान्य से अधिक सर्दियों की बारिश के एक अलग दौर को दिखाता है। फैजान ने कहा, "लगातार सात बार शुष्क सर्दियां यह दिखाती हैं कि यह सिर्फ आकस्मिक बदलाव नहीं है बल्कि मौसमी बारिश के व्यवहार में लगातार बदलाव है।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 02 , 2026, 08:44 PM