Iran Saudi Arabia Drones: सऊदी अरब ने प्रिंस सुल्तान एयर बेस के पास पांच ड्रोन मार गिराये!

Mon, Mar 02 , 2026, 08:35 PM

Source : Uni India

रियाद। सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने प्रिंस सुल्तान एयर बेस के पास पांच ड्रोन (Drones) मार गिराया है। यह एयर बेस रियाद के दक्षिण में स्थित एक प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठान है जहाँ अमेरिकी सेना तैनात है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों से शनिवार को शुरू हुए युद्ध के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने देश के प्रिंस सुल्तान एयर बेस के पास दुश्मनों के पांच ड्रोनों को रोका और नष्ट कर दिया है। सोमवार को जारी एक संक्षिप्त बयान कहा गया कि सऊदी हवाई रक्षा प्रणाली उन ड्रोनों के अपने निर्धारित लक्ष्यों तक पहुँचने से पहले ही निपटने में सफल रही। इस घटना में किसी के घायल होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

प्रिंस सुल्तान एयर बेस (Prince Sultan Air Base) में लगभग 2,700 अमेरिकी सैनिक रहते हैं, साथ ही यहाँ मिसाइल रक्षा प्रणाली और अन्य संपत्तियां भी हैं। यह सुविधा खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी के हवाई अभियानों और निगरानी में केंद्रीय भूमिका निभाती रही है।खबरों के अनुसार, शनिवार को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुए युद्ध के बाद इस बेस को ईरानी मिसाइलों (Iranian missiles) द्वारा निशाना बनाया गया था। शनिवार को तीनों देशों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से सऊदी अरब में किसी भी अमेरिकी नागरिक के हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups