मदुरै: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मन्नेत्र कषगम (Dravida Munnetra Kazhagam) पर तीखा हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि दूसरी बार सत्ता में लौटने का उसका सपना एक दुःस्वप्न में बदल जाएगा और राज्य में अगली सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध (राजग) की बनेगी। मोदी ने विधानसभा चुनावों से पहले इस मंदिर नगरी में आयोजित राजग की विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग तमिलनाडु में फिर से सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं।
उन्होंने कहा, "मैं राजग की इस रैली में जुटी यह विशाल भीड़ देख कर पूरे विश्वास से कह रहा हूं कि उनका सपना दुःस्वप्न में बदल जाएगा।" उन्होंने कहा कि वह देख रहे हैं कि तमिलनाडु ने अपना मन बना लिया है। लोगों ने तय कर लिया है कि द्रमुक को बाहर भेजना है। वे यह भी भली-भांति जानते हैं कि केवल राजग ही राज्य में बदलाव ला सकता है और तमिलनाडु में अगली सरकार राज की ही बनेगी।
द्रमुक पर तीखा प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि 2021 में 25 लंबे वर्षों के बाद द्रमुक को अपने दम पर पूर्ण बहुमत मिला था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने वंशवादी राजनीति को बढ़ावा दिया और सुशासन प्रदान नहीं किया।
उन्होंने राज्य को लूटा...उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं की अनदेखी की। मदुरै शहर को देखिए, जो दिवंगत मुख्यमंत्री एमजीआर के साथ खड़ा रहा, जिन्हें यह शहर बेहद प्रिय था। इसी कारण द्रमुक को कभी मदुरै पसंद नहीं आया। उन्होंने मदुरै में माफिया शैली की राजनीति लाई, यहां खराब सड़कें हैं, सीवरेज और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति दयनीय है और द्रमुक ने मदुरै को स्वच्छता की राष्ट्रीय रैंकिंग में सबसे नीचे पहुंचा दिया है।
उन्होंने कहा, “मदुरै नगर निगम के महापौर (जो द्रमुक के हैं) को भ्रष्टाचार के कारण इस्तीफा देना पड़ा। "यही उनका (द्रमुक) मॉडल है...पैसा हमारे लिए, समस्याएं जनता के लिए। राज्य में अपराध दर में वृद्धि हो रही है और हर दूसरे दिन हम महिलाओं के खिलाफ कोई न कोई अपराध होते हुए सुनते हैं। यह देखते हुए कि ड्रग माफिया और शराब महिलाओं और उनके परिवारों को बर्बाद कर रहे हैं।”
मोदी ने दिवंगत अन्ना द्रमुक नेता जे जयललिता के शासन का ज़िक्र किया, जिसके दौरान महिलाएं सुरक्षित महसूस करती थीं और भरोसा दिलाया कि तमिलनाडु में राजग सरकार के सत्ता में आने के तुरंत बाद वह कानून एवं व्यवस्था पर ध्यान देगी और ड्रग माफिया और अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनका सशक्तिकरण भी पक्का किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "मैं तमिलनाड़ु की हर मां, बहन और बेटी को भरोसा दिलाता हूं कि जैसे ही राजग सरकार आएगी, हम कानून -व्यवस्था पर ध्यान देंगे और अपराधी और ड्रग माफिया सलाखों के पीछे होंगे। राजग आपकी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित रेगा।" मोदी ने मौजूदा द्रमुक शासन में 4,700 रुपये के खनन घोटाले, तमिलनाडु राज्य विपणन निगम में 40,000 रुपये के घोटाले समेत अलग-अलग विभागों में कई करोड़ रुपये के घोटालों की गिनती करायी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि द्रमुक सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए एक-दूसरे से होड़ कर रहे हैं और उन्होंने जो पैसा लूटा है, वह लोगों और किसानों का है। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रष्ट सरकार को बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। मोदी ने कहा, "तमिलनाडु के लोगों ने राजग सरकार लाने का फैसला किया है और हम एक साफ-सुथरा और कुशल शासन देंगे।"
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने तमिलनाडु से बदला लिया। कांग्रेस ने कच्चातीवु आइलेट श्रीलंका को दे दिया था और द्रमुक राज्य में सत्ता में रहने के बावजूद ने कुछ नहीं किया। मोदी ने याद दिलाया कि जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी और द्रमुक भी उसका हिस्सा थी, तो उसने जल्लीकट्टू (बैलों को काबू में करना) पर बैन लगाने का एक अधिसूचना जारी किया था, जो पोंगल त्योहार के दौरान मनाया जाने वाला एक सालाना पारंपरिक त्योहार है, जो तमिलनाडु की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार ने एक अधिसूचना के ज़रिए यह सुनिश्चित किया कि जल्लीकट्टू खेल जारी रहे और हमने सेंगोल को पार्लियामेंट में रखकर तमिल संस्कृति को दिखाया।” उन्होंने यूरोपियन संघ के साथ हाल ही में हुए व्यापार समझौते की ओर इशारा करते हुए कहा कि इससे देश और उसके लोगों को कई फायदे होंगे। तमिलनाडु को होने वाले फ़ायदों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह युवाओं, मज़दूरों, किसानों और उद्योगपतियों के लिए एक सुनहरा मौका देगा। इसके अलावा कपड़ा उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स और विनिर्माणग, तटीय समुद्री खाद्य निर्यात और हज़ारों सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को भी फ़ायदा होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, "इन सभी को नए वैश्विक बाजार मिलेंगे। नौकरियां मिलेंगी। ज़्यादा फैक्ट्रियां आएंगी। किसानों और मछुआरों को बेहतर दाम मिलेंगे और राज्य के युवाओं के लिए लाखों नई नौकरियां बनेंगी।" श्री मोदी ने कहा, "लेकिन यह सब होने के लिए एक ऐसी सरकार की ज़रूरत है जो आपकी भलाई पर ध्यान दे और सिर्फ़ राजग सरकार ही तमिलनाडु में एक स्थिर और लोगों को ध्यान में रखकर काम करने वाली सरकार दे सकती है।" उन्होंने कहा, "हम एक विकसित तमिलनाडु और विकसित भारत बनाएंगे।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 02 , 2026, 08:03 AM