लखनऊ। ईरान (Iran) के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत (death) के बाद अलग-अलग जिलों में हो रहे प्रदर्शन को देखते उत्तर प्रदेश (UP) में हाई अलर्ट (high alert) घोषित कर दिया गया है। इस्राइल के हमले और खाड़ी क्षेत्र में बने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने रविवार सुबह उच्चस्तरीय बैठक में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त एहतियात बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद गृह विभाग की ओर से सभी जिलों को अलर्ट जारी किया गया। लखनऊ समेत कई जिलों में हो रहे प्रदर्शनों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है।
एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि शिया बाहुल्य इलाकों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के बीच किसी भी तरह माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिंसक प्रदर्शन या अराजक गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 01 , 2026, 02:26 PM