रांची की मेयर बनी रोशनी खलको, बन्ना गुप्ता की पत्नी ने मानगो में चुनाव जीता, हजारीबाग में भाजपा बागी अरविंद राणा जीते

Sat, Feb 28 , 2026, 12:36 PM

Source : Uni India

Jharkhand Municipal Election Results: झारखंड में नगर निकाय चुनाव में रांची से बीजेपी समर्थित रोशनी खलको (BJP-backed Roshni Khalko) ने जीत दर्ज की। श्रीमती खलको ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रमा खलको को 14,363 वोट से चुनाव हरा दिया। दिलचस्प बात ये रही कि इस जीत के अंतर से ज्यादा वोट जेएमएम समर्थक सुजित विजय आपंन कुजूर को 19,305 वोट मिले। वहीं आदित्यपुर से संजय सरदार और मेदिनीनगर से अरुणा शंकर ने चुनाव जीत (Adityapur and Aruna Shankar from Medininagar won) गई है। दोनों बीजेपी समर्थित उम्मीदवार है। रांची शहर में सबसे चौंकाने वाले नतीजे वार्ड 18 से आई जहां जेएमएम के राज्यसभा सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माजी चुनाव हार गये, इस वार्ड में आशा देवी लगातार तीसरी बार विजय घोषित हुई। जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में पहली बार चुनाव हुए और कांग्रेस समर्थित सुधा गुप्ता (पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी) ने इतिहास रचा। उन्होंने भाजपा समर्थित संध्या सिंह को 18,601 वोटों से हराया।

चक्रधरपुर नगर परिषद में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित उम्मीदवार सन्नी उरांव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय सिंह गागराई को 1061 मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के अनुसार सन्नी उरांव को कुल 11,331 वोट हासिल हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे विजय सिंह गागराई को 10,270 वोटों से संतोष करना पड़ा। गिरिडीह नगर निगम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित प्रमिला मेहरा ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा समर्थित डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी को 14,599 वोटों के बड़े अंतर से हराया। प्रमिला को 38,091 वोट मिले, जबकि चौधरी को 23,493 वोटों पर संतोष करना पड़ा। निर्दलीय अर्जुन बैठा तीसरे स्थान पर रहे। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। 

भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी भुगलू सोरेन को 7,795 मतों के अंतर से पराजित किया है। अंतिम मतगणना परिणामों के अनुसार संजय सरदार को कुल 24,615 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी इस आंकड़े तक पहुंचने में असफल रहे। हजारीबाग नगर निगम में भाजपा बागी अरविंद राणा (पत्रकार) ने कांग्रेस समर्थित सरफराज अहमद को 4,657 वोटों से हराकर मेयर का ताज हासिल किया।यह सबसे पहले घोषित रिजल्ट था। राणा की जीत से भाजपा खेमे में जश्न है, हालांकि वे आधिकारिक रूप से बागी थे।

मेदिनीनगर में बीजेपी समर्थित अरुणा शंकर ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नम्रता त्रिपाठी को शिकस्त दी। इस सीट पर गठबंधन दलों के वोटों के बिखराव का फायदा बीजेपी को हुआ। नम्रता त्रिपाठी पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की बेटी है।धनबाद की सीट पर बीजेपी के बागी उम्मीदवार और पूर्व विधायक संजीव सिंह से आगे चल रहे है, बीजेपी का उम्मीदवार तीसरे नंबर पर है। देवघर सीट पर जेएमएम समर्थित उम्मीदवार रवि राउत को बीजेपी के वोट बिखराव का फायदा हुआ और उन्होंने बीजेपी समर्थित रीता चौरसिया को चुनाव में हराया।

चतरा नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव में अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमन यादव को 1492 वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की। चास नगर निगम में मेयर के पद पर भोलू पासवान ने जीत दर्ज की है।रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता कुमारी (पति हितलाल मुंडा) ने 6492 मतों से जीता. कुसुमलता कुमारी को 17605 मत और दूसरे स्थान पर रहने वाली भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रिया कुमारी को 11113 मत मिले।कुसुमलता 6492 मतों से जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए आजसू समर्थित रेणु देवी 9401 को मत मिले।जेएलकेएम समर्थित उम्मीदवार अनिता कुमारी को 8232 मत मिले।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Missile Attack on the Capital Tehran: UAE से लेकर अबू धाबी, कुवैत, कतर, बहरीन तक...ईरान ने 5 देशों पर मिसाइलें दागीं, आखिर हो क्या रहा है?
Explosions in Tehran: इज़राइल ने US के साथ बातचीत के दौरान ईरान की राजधानी तेहरान पर किया हमला, उठा धुएं का गुबार; तेल अवीव जाने वाली सभी फ़्लाइट कैंसिल
देश प्रदेश की ताजा खबरें : कहीं खेत में काम कर ही महिला से लूट, तो कहीं विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जानें एक क्लिक में
 रांची की मेयर बनी रोशनी खलको, बन्ना गुप्ता की पत्नी ने मानगो में चुनाव जीता, हजारीबाग में भाजपा बागी अरविंद राणा जीते
 पुड्डुचेरी, तमिलनाडु को मोदी का नजराना! कल करेंगे 7,100 करोड़ रुपये की रेल- सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups