परीक्षा के दौरान छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, सहायक आयुक्त ने कारण बताओ नोटिस किया जारी

Sat, Feb 28 , 2026, 12:30 PM

Source : Uni India

Student gives birth during exam: मध्यप्रदेश के धार जिले में परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान एक छात्रा के प्रसव व नवजात को जन्म देने के मामले में समय रहते वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना नहीं देने पर विभागीय कार्यवाही (Departmental action) शुरु हो गई है। जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में 10वीं बोर्ड (10th board exam in Pithampur) की परीक्षा देने पहुंची छात्रा ने वाशरुम में बच्चे को जन्म दिया था। इस प्रकरण में जनजाति विभाग धार के सहायक आयुक्त द्वारा शासकीय कन्या स्कूल पीथमपुर की प्राचार्य कल्पना भार्गव और परीक्षा केंद्र के सहायक केंद्राध्यक्ष मुकेश परमार को कारण बताओ नोटिस (show-cause notice) जारी किया है।

नोटिस में पूछा गया है कि आपके विद्यालय की छात्रा और केंद्र की परीक्षार्थी के इस कृत्य से जिला स्तर पर विभाग की छवि धूमिल हुई है। साथ ही, यह भी पूछा गया है कि इस संबंध में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार जानकारी क्यों नहीं भेजी गई। प्राचार्य से पूछा गया कि उनके संस्था प्रधान होने के नाते छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी सूचना एवं वस्तुस्थिति की जानकारी उन्हें रहना थी और इसके बारे में वरिष्ठ कार्यालय को सूचना दी जाना चाहिए थी। वहीं सहायक केंद्राध्यक्ष से पूछा कि मंडल की बोर्ड परीक्षा अत्यावश्यक सेवाओं में आती हैं। इस घटना की जानकारी से उन्हें तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को अवगत करवाना चाहिए था।

दरअसल पीथमपुर के सेंट जॉर्ज उमावि में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। घटना मंगलवार को गणित के पेपर के दौरान की है। छात्रा सामान्य रूप से परीक्षा हॉल में बैठकर प्रश्नपत्र हल कर रही थी। इसी दौरान शौचालय जाने की अनुमति लेकर बाहर निकली। काफी देर तक वापस न लौटने पर जब स्कूल स्टाफ ने जाकर देखा, तो वहां छात्रा ने बच्चे को जन्म दे दिया था। स्कूल मैनेजमेंट ने बिना देरी किए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने छात्रा और नवजात को तुरंत पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

परीक्षा केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुमार पोथे ने बताया कि मंगलवार को 17 वर्षीय छात्रा गणित का पेपर देते समय शौचालय गई थी। लगभग 15 मिनट तक वापस न लौटने पर एक महिला कर्मचारी को उसे देखने भेजा गया। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। भीतर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। इधर बेटमा थाना प्रभारी मीणा कर्णावत ने बताया कि पीथमपुर में परीक्षा केंद्र में नाबालिग छात्रा पुत्र को जन्म देने वाले मामले में बताए गए आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाशी जारी है। वो फिलहाल जीवन ज्योति कालोनी में किराए के कमरे में रहता था और अभी उसके घर पर ताला लगा हैं । पुलिस कथित आरोपी की सघन तलाशी कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Missile Attack on the Capital Tehran: UAE से लेकर अबू धाबी, कुवैत, कतर, बहरीन तक...ईरान ने 5 देशों पर मिसाइलें दागीं, आखिर हो क्या रहा है?
Explosions in Tehran: इज़राइल ने US के साथ बातचीत के दौरान ईरान की राजधानी तेहरान पर किया हमला, उठा धुएं का गुबार; तेल अवीव जाने वाली सभी फ़्लाइट कैंसिल
देश प्रदेश की ताजा खबरें : कहीं खेत में काम कर ही महिला से लूट, तो कहीं विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जानें एक क्लिक में
 रांची की मेयर बनी रोशनी खलको, बन्ना गुप्ता की पत्नी ने मानगो में चुनाव जीता, हजारीबाग में भाजपा बागी अरविंद राणा जीते
 पुड्डुचेरी, तमिलनाडु को मोदी का नजराना! कल करेंगे 7,100 करोड़ रुपये की रेल- सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups