Chhattisgarh Administrative reshuffle: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस अधिकारियों को नये दायित्व!

Sat, Feb 28 , 2026, 07:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के दायित्वों में आंशिक फेरबदल करते हुए नयी पदस्थापनाओं एवं अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी किए। प्रशासनिक पुनर्संरचना के तहत कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को नए पदों पर पदस्थ किया गया है। कल यहां जारी जारी आदेश के मुताबिक, डॉ. सी.आर. प्रसन्ना (भाप्रसे 2006) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

कुलदीप शर्मा (भाप्रसे 2014) को रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद से मुक्त करते हुए कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा नियुक्त किया गया है। तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह पद भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष माना जाएगा।

इसी प्रकार सौमिल रंजन चौबे को उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर के पद पर यथावत रखा गया है, जबकि वीरेंद्र बहादुर पंचभाई अपर कलेक्टर, नारायणपुर के पद पर पूर्ववत कार्यरत रहेंगे। सुमित अग्रवाल आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग तथा संदीप कुमार अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर के पद पर यथावत बने रहेंगे। आशीष कुमार टिकारिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह पद भी वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है। 

ऋषभ कुमार पाराशर उप सचिव, वित्त विभाग के पद पर यथावत कार्य करते रहेंगे। वर्तमान में राज्य कर उपायुक्त, राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ तरुण कुमार किरण को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा के रूप में नियुक्त किया गया है। यह पद भी उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष होगा। इसके अलावा, बलौदाबाजार-भाटापारा के कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Missile Attack on the Capital Tehran: UAE से लेकर अबू धाबी, कुवैत, कतर, बहरीन तक...ईरान ने 5 देशों पर मिसाइलें दागीं, आखिर हो क्या रहा है?
Explosions in Tehran: इज़राइल ने US के साथ बातचीत के दौरान ईरान की राजधानी तेहरान पर किया हमला, उठा धुएं का गुबार; तेल अवीव जाने वाली सभी फ़्लाइट कैंसिल
देश प्रदेश की ताजा खबरें : कहीं खेत में काम कर ही महिला से लूट, तो कहीं विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जानें एक क्लिक में
 रांची की मेयर बनी रोशनी खलको, बन्ना गुप्ता की पत्नी ने मानगो में चुनाव जीता, हजारीबाग में भाजपा बागी अरविंद राणा जीते
 पुड्डुचेरी, तमिलनाडु को मोदी का नजराना! कल करेंगे 7,100 करोड़ रुपये की रेल- सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups