Wrestler Sujeet Kalkal Won the Gold: सुजीत कलकल ने मुहामेत मालो 2026 कुश्ती टूर्नामेंट (Muhamet Malo 2026 wrestling tournament) में पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग (65kg freestyle category) में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय अभियान की शानदार शुरुआत की। बुधवार को खेले गये मुकाबले में अंडर-23 विश्व चैंपियन सुजीत कलकल (Under-23 World Champion Sujit Kalkal) ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर लगातार चार जीत दर्ज करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
इस महीने की शुरुआत में 2026 अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियन सुजीत कलकल ने क्रोएशिया में जाग्रेब ओपन में जीत दर्ज करने के बाद 2026 अंडर-23 रैंकिंग सीरीज में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने सेमीफाइनल में अमेरिका के दो बार के पैन अमेरिकन चैंपियन जोसेफ मैककेना को 11-0 से हराने के बाद फाइनल में अजरबैजान के राशिद बाबाजादे को 10-0 से मात दी। तीन सप्ताह में अमेरिकी पहलवान पर सुजीत की यह दूसरी जीत थी। दोनों पहलवानों का सामना जाग्रेब ओपन के सेमीफाइनल में हुआ था। इससे पहले भी सुजीत ने इसी स्कोर से मुकाबला जीता था।
23 वर्षीय भारतीय पहलवान, जो अपने आयु वर्ग में एशियन चैंपियन भी हैं। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत अल्बानिया के एंड्रियो अवडिली पर 16-4 जीत हासिल करने के साथ की। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में जॉर्जिया के निका ज़ाकाशविली को 10-0 से हराया। यह सुजीत का अंडरवेट कैटेगरी में चौथा स्वर्ण पदक था। इससे पहले उन्होंने 2022 ज़ुहैर सघायर और 2025 पॉलीक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इसी वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रहे भारत के मोहित कुमार क्वालीफाइंग राउंड से आगे नहीं बढ़ सके।
अंकुश और आतिश तोडकर ने 57 किलोग्राम वर्ग में रेपेचेज के माध्यम से कांस्य पदक के मुकाबलों तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया, लेकिन आखिर में अपने-अपने मैचों में हार का सामना करना पड़ा सुमित (57 किलोग्राम), राहुल (61 किलोग्राम), सिद्धार्थ (70 किलोग्राम), परविंदर (74 किलोग्राम) और आर्यन (86 किलोग्राम) अपने-अपने भार वर्गों में पदक राउंड तक पहुंचने में असफल रहे। भारत ने मुहामेत मालो 2026 के लिए 48 सदस्यीय कुश्ती टीम भेजी है, जिसमें पुरुषों की फ्रीस्टाइल, महिलाओं की फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन वर्ग में 16-16 खिलाड़ी शामिल हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 26 , 2026, 03:36 PM