ED attaches Anil Ambani's Pali Hill property: ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी की पाली हिल में 3,700 करोड़ रुपये के करीब की संपत्ति कुर्क की!

Thu, Feb 26 , 2026, 08:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बैंक धोखाधड़ी मामले (Reliance Communications Limited bank fraud case) में उद्योग हस्ती अनिल अंबानी की पाली हिल (Anil Ambani's Pali Hill property) में 3,716.83 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्ति कुर्क कर ली है।

ईडी के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पहले इस संपत्ति का 473.17 करोड़ रुपये का हिस्सा कुर्क किया गया था। ग्रुप में अब तक कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत 15,700 करोड़ रुपये ज़्यादा हो गई है।

ईडी मेसर्स रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) की प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की थी। रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और उसकी ग्रुप कंपनियों ने घरेलू और विदेशी लेंडर्स से लोन लिया, जिसमें से कुल 40,185 करोड़ रुपये बकाया हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups