Baramati Assembly by-election: पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा; सुनेत्रा पवार बारामती विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी!

Thu, Feb 26 , 2026, 08:25 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए पार्थ पवार को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले आगामी चुनावों में महायुति गठबंधन के तहत राकांपा के कोटे की एक सीट पार्थ पवार को दी जाएगी। पार्थ पवार, दिवंगत नेता अजित पवार और सुनेत्रा पवार के पुत्र हैं। 

गौरतलब है कि 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान होना है। महाराष्ट्र में राकांपा संस्थापक शरद पवार सहित सात सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। साल 2024 के विधानसभा चुनावों में भारी जीत के कारण महाराष्ट्र की 7 में से 6 सीटें सत्ताधारी महायुति के पास जाने की संभावना है। इसमें भाजपा को 3, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 2 और सुनेत्रा पवार की राकांपा को 1 सीट मिल सकती है। 

विपक्षी महाविकास अघाड़ी के पास केवल 1 सीट बचने की उम्मीद है। कयास है कि विपक्ष इस एकमात्र सीट से दिग्गज नेता शरद पवार को राज्यसभा भेज सकता है। यदि ऐसा होता है, तो राज्यसभा में पार्थ पवार और उनके दादा शरद पवार एक साथ नजर आ सकते हैं। अजित पवार के निधन के बाद रिक्त हुई बारामती विधानसभा सीट सुनेत्रा पवार उपचुनाव लड़ेंगी। पार्टी सूत्रों ने पुष्टि की है कि अगले छह महीनों के भीतर होने वाले इस उपचुनाव के लिए वे तैयारी कर रही हैं। साथ ही, उन्हें जल्द ही उन्हें राकांपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने की भी योजना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups