New Government: बंगलादेश में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ओम बिरला!

Sun, Feb 15 , 2026, 09:50 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) मंगलवार को ढाका में बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (Nationalist Party) के प्रमुख तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बंगलादेश की नव निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह (Swearing-in ceremony) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे । विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा है कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष की उपस्थिति भारत और बंगलादेश के लोगों के बीच गहरी और पक्की मित्रता को दिखाती है। यह दोनों देशों को जोड़ने वाले लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत की दृढ़ वचनबद्धता को भी बताता है।


 वक्तव्य में कहा गया है कि एक जैसे इतिहास, संस्कृति और आपसी सम्मान से जुड़े पड़ोसियों के तौर पर, भारत श्री रहमान के नेतृत्व में बंगलादेश में चुनी हुई सरकार का स्वागत करता है, जिनके दृष्टिकोण और मूल्यों को लोगों का भारी समर्थन मिला है।उल्लेखनीय है कि बंगलादेश में हुए संसदीय चुनाव में श्री रहमान के नेतृत्व में बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी को भारी बहुमत से जीत मिली है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को होना है।

संसदीय चुनाव में श्री रहमान की पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री रहमान से टेलीफोन पर बात कर उन्हें बधाई दी थी और आश्वासन दिया था कि बंगलादेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों में भारत अपनी ओर से हर संभव समर्थन देगा।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Maharashtra Budget 2026: महाराष्ट्र बजट पेश, देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान! क्या सस्ता, क्या महंगा? पढ़ें पूरी जानकारी एक क्लिक में
Maharashtra Budget 2026 Highlights: CM फडणवीस ने पेश किया 2026-27 का बजट! एग्रीकल्चर सेक्टर से लेकर और भी बहुत कुछ, जारी रहेगी लाडकी बहिन योजना
आम आदमी पार्टी का उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर कटाक्ष, कहा- दिल्ली से बड़े बे-आबरू होकर सक्सेना लद्दाख गये
बच्चों की सुरक्षा के लिए कर्नाटक सरकार की बड़ी पहल! CM सिद्धारमैया का 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्त बैन लगाने का ऐलान 
About Balen Shah: वाइब्रेंट हिप-हॉप सीन में मशहूर रैपर, इंजीनियरिंग, काठमांडू के मेयर से लेकर! जानें बालेन शाह के करियर का बेहतरीन सफर

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups