नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद (BJP MP Ravi Shankar Prasad) ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की आत्मकथा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने संसद में जिस पुस्तक का हवाला दिया, वह वास्तविक रूप से प्रकाशित ही नहीं हुई है। प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रकाशन संस्था पेंगुइन ने सार्वजनिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि पूर्व सेना प्रमुख की आत्मकथा अभी किसी भी प्रारूप में प्रकाशित नहीं हुई है। प्रकाशक ने इसे कॉपीराइट उल्लंघन बताते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जिस किताब को संसद में दिखाया, वह छपी ही नहीं थी और देश के सामने गलत जानकारी पेश की गई। भाजपा सांसद ने कहा, "यह स्पष्ट है कि राहुल गांधी ने एक बार फिर देश को गुमराह करने का प्रयास किया है। जो किताब वे दिखा रहे थे, वह फर्जी है।" प्रसाद ने इसे संसदीय परंपराओं और कानून दोनों का उल्लंघन बताते हुए कांग्रेस नेता से देश से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि संसद में तथ्यों के साथ ही बात रखी जानी चाहिए और अपुष्ट सामग्री के आधार पर आरोप लगाना लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा के खिलाफ है। प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के कृत्य से न केवल संसद की मर्यादा प्रभावित होती है, बल्कि जनता के बीच भ्रम की स्थिति भी पैदा होती है। उन्होंने कांग्रेस से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने की भी मांग की।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 10 , 2026, 10:27 PM