ईयू-नाटो के बीच एकजुटता की कमजोरी को दर्शाती है ग्रीनलैंड की स्थिति : लावरोव

Tue, Feb 10 , 2026, 03:06 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergei Lavrov) ने सोमवार को कहा कि ग्रीनलैंड के आसपास की स्थिति से उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय संघ (EU) के इर्द-गिर्द निर्मित एकजुटता, पारस्परिक सहायता और समझ की छवि की कमजोरी को उजागर हुआ है। रूसी प्रसारक एनटीवी को दिए साक्षात्कार में लावरोव ने कहा, यूरोप बिखर गया है।

ग्रीनलैंड ने दिखाया है कि नाटो और ईयू (NATO and the EU) दोनों के इर्द-गिर्द निर्मित एकजुटता, पारस्परिक सहायता और समझ की छवि कितनी अस्थिर है। मुझे नहीं पता कि यूरोप क्या करेगा। ग्रीनलैंड डेनमार्क साम्राज्य का हिस्सा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बार-बार कहा है कि यह द्वीप अमेरिका का हिस्सा होना चाहिए। डेनिश और ग्रीनलैंड के अधिकारियों ने अमेरिका को द्वीप पर कब्जा करने के खिलाफ चेतावनी दी है और कहा है कि वे अपनी क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान की उम्मीद करते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups