Pension Scam: शाहजहांपुर में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी की 4.49 करोड़ की संपत्ति कुर्क!

Thu, Feb 05 , 2026, 07:27 PM

Source : Uni India

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में वृद्धावस्था पेंशन घोटाले (Old Age Pension Scam) में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह (Dharmendra Pratap Singh) ने पूर्व समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार की चार करोड़ 49 लाख 24 हजार 941 रुपये की चल-अचल संपत्तियां कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने उन्हें वर्ष 2023 के पेंशन घोटाले का गैंग लीडर मानते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। जांच में सामने आया था कि राजेश कुमार ने 2390 बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) की धनराशि अन्य खातों में स्थानांतरित कर करीब दो करोड़ 52 लाख रुपये का गबन किया। मामले में 2024 में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी को निलंबित कर जेल भेजा गया था। इस घोटाले में शामिल लगभग दस अन्य आरोपी भी पहले ही जेल जा चुके हैं।

कुर्क की गई संपत्तियों में आरोपी के नाम दो कारें, उसके पुत्र के नाम एक कार, सीतापुर के सिधौली क्षेत्र में कृषि भूमि, लखनऊ में पत्नी के नाम दर्ज एक मकान और गेस्ट हाउस शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि कुर्क संपत्तियों पर प्रशासक नियुक्त कर कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups