मुंबई: दिवगंत अजीत पवार (Ajit Pawar) की पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) आज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ (take oath as the Deputy Chief Minister) लेगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार श्रीमती पवार को आज दिन में पार्टी के विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा और उसके बाद शाम पांच बजे उन्हें यहां राजभवन में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी।
अजीत पवार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री थे और पार्टी में उनके निधन के बाद श्रीमती पवार को उनकी जगह उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। श्रीमती पवार अभी राज्यसभा की सदस्य है। उल्लेखनीय है कि राकांपा के नेताओं ने कल मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणडवीस के साथ दो दौर की बातचीत की थी। उसके बाद फणडवीस ने संवाददाताओं से कहा था कि राकांपा उप मुख्यमंत्री पद के बारे में जो भी फैसला लेगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मान्य होगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 31 , 2026, 12:55 PM