Manjogi Song Released : ‘भाबीजी घर पर हैं!- फन ऑन द रन’ का गाना ‘मनजोगी’ रिलीज

Sat, Jan 31 , 2026, 12:41 PM

Source : Uni India

मुंबई: फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं!- फन ऑन द रन (Bhabiji Ghar Par Hain! - Fun on the Run)’ का नया गाना ‘मनजोगी (Manjogi)’ रिलीज हो गया है। ज़ी सिनेमा, संजय कोहली और बिनैफर कोहली द्वारा निर्मित, ज़ी स्टूडियोज़ और संजय कोहली (Zee Studios and Sanjay Kohli) द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, आसिफ़ शेख, रोहिताश्व गौर, रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ अहम भूमिकाओं में नज़र आएँगे।

‘भाबीजी घर पर हैं!- फन ऑन द रन’ बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी बीच फिल्म का रोमांटिक गाना ‘मनजोगी’ रिलीज़ किया गया है, जिसे अपनी सुरीली आवाज़ के लिए पहचाने जाने वाले सोनू निगम ने गाया है। ‘मनजोगी’ के बोल गुलाम मोहम्मद खावर ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत विशाल शेल्के ने दिया है। फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं!- फन ऑन द रन’, का निर्देशन शशांक बाली ने किया है। ज़ी स्टूडियोज़ इस फिल्म को 06 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups