River in Spate: शारदा नदी के उफान से धनाराघाट पेंटून पुल जलमग्न, डेढ़ लाख आबादी का संपर्क टूटा!

Fri, Jan 30 , 2026, 09:17 PM

Source : Uni India

पीलीभीत। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश (rains) के चलते पीलीभीत में शारदा नदी (Sharda River) का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे धनाराघाट पर बना अस्थायी पेंटून पुल जलमग्न हो गया। गुरुवार रात आई तेजी के बाद शुक्रवार पूर्वाह्न तक पुल की ओर जाने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह डूब गया और आवागमन ठप हो गया। इससे शारदा पार बसे लगभग डेढ़ लाख लोगों का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है। पुल पर तैनात मुंशी बबलू मांझी (Munshi Bablu Manjhi) ने बताया कि गुरुवार रात से जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई। प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और लोगों से जलस्तर कम होने तक इस रास्ते का उपयोग न करने की अपील की गई है।

पुल बंद होने से एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों, किसानों (farmers) और व्यापारियों को मुख्यालय पहुंचने के लिए लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा है। छात्रों और मरीजों के लिए स्थिति विशेष रूप से कष्टकारी हो गई है, क्योंकि आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में अतिरिक्त समय और संसाधन लग रहे हैं। उधर, स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से शारदा नदी पर स्थायी पुल निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है और काम भी शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थायी पुल का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। पुल के तैयार होने के बाद ही क्षेत्रवासियों को इस समस्या से स्थायी राहत मिल सकेगी।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
आप उसे इज्ज़त के साथ अलविदा कह रहे हैं! 13 साल से कोमा में गए हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया की इजाज़त दी, जज हुए इमोशनल
LPG Gas Cylinder Crises: गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी के बीच क्या आपका मोबाइल नेटवर्क भी है खतरे में ? जानें कैसे 
Air India Express Hard Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज व्हील में आई दिक्कत! बाल-बाल बचे यात्री
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups