Leopard attack in Bahraich: बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग (Katarniaghat Wildlife Division) के निशानगड़ा रेंज (Nishangara range) अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरवा के मुखिया फार्म गांव में तेंदुए के हमले से चार वर्ष की मासूम बच्ची की मौत (Leopard attack on a minor girl) हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मनोज की पुत्री अनुष्का घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे मुंह में दबोचकर भाग गया। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को करीब 50 मीटर दूर छोड़कर नहर किनारे झाड़ियों में छिप गया।
परिजन गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्ची के गले और नाक पर गहरे जख्म पाए गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने और वन्यजीवों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 30 , 2026, 12:27 PM