चंडीगढ़: चंडीगढ़ में 29 जनवरी को मेयर चुनाव (Chandigarh mayoral election) को लेकर मतदान होना है जिसमें मेयर डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी कांग्रेस (BJP, Congress) और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। आज सुबह करीब 11:00 बजे से हाथ उठाकर मेयर पद के लिए वोटिंग होगी। चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान एच.एस. लक्की (Chandigarh Congress President H.S. Lucky) ने कहा कि कांग्रेस 2026 में अकेले मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही है।
उन्होंने कहा कि अक्सर जब किसी भी राज्य में चुनाव होते हैं तो हम इंडी गठबंधन की बात करते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले ही इंडिया गठबंधन से बाहर जा चुके हैं। हम सिर्फ सीट शेयरिंग कर रहे थे, लेकिन चंडीगढ़ में वह भी आम आदमी पार्टी ने नहीं की। अगर चंडीगढ़ का विकास चाहिए, तो हमें भारतीय जनता पार्टी का मेयर नहीं बल्कि किसी अन्य पार्टी का मेयर बनाना होगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 29 , 2026, 01:52 PM