Stock Markets Today: शुरुआती कारोबार में बिकवाली देखी गई! एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर ऊपर

Thu, Jan 29 , 2026, 12:15 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों (Domestic stock markets) में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बिकवाली देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़क (BSE Sensex falling) गया। सेंसेक्स 24.28 अंक की बढ़त में 82,368.96 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत गिरावट में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 418.12 अंक (0.51 प्रतिशत) नीचे 81,926.56 अंक पर रहा।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक (The National Stock Exchange's Nifty 50) भी 2.25 अंक चढ़कर 25,345 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 102.85 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट में 25,239.90 अंक पर था।

आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, निजी बैंक, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन सेक्टरों के सूचकांक गिरावट में रहे। धातु, सार्वजनिक बैंक, रियलटी और तेल एवं गैस सेक्टरों में तेजी रही। सेंसेक्स की गिरावट में आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, बीईएल और टीसीएस का योगदान अधिक रहा। वहीं, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर ऊपर थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
आप उसे इज्ज़त के साथ अलविदा कह रहे हैं! 13 साल से कोमा में गए हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया की इजाज़त दी, जज हुए इमोशनल
LPG Gas Cylinder Crises: गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी के बीच क्या आपका मोबाइल नेटवर्क भी है खतरे में ? जानें कैसे 
Air India Express Hard Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज व्हील में आई दिक्कत! बाल-बाल बचे यात्री
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups