बेतिया। बिहार के पश्चिमी चम्पारण के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया मन के पास दोस्तों के साथ घूमने गए एक किशोर की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। गंभीर रूप से घायल कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत बेतिया जीएमसीएच (Bettiah GMCH) में बुधवार की दोपहर हो गई। मृत किशोर की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा पंचायत (Khadda Panchayat) के बंगला टोला वार्ड नंबर एक निवासी मरने वाले की पहचान छोटेलाल साह (Chhotelal Sah) के पंद्रह वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है।
मृतक की मां शीला देवी ने बताया कि उनका पुत्र गांव के ही सुजीत कुमार के साथ बुधवार को करीब दस बजे हरदिया मन घुमने गया था,जहां कुछ और दोस्त मिलने आये और बाद आपस में किसी बात को लेकर अनबन हुई। इस दौरान एक लडके ने किशोर को चाकू मार लहुलुहान कर दिया। इस घटना के बाद आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को बेतिया गर्वनमेंट मेड़िकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आज दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जगदीश पुर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है एवं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 28 , 2026, 08:45 PM