Magadh Putra: पटना में 'मगध पुत्र’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Sun, Jan 11 , 2026, 09:31 PM

Source : Uni India

पटना। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri film) की बहुप्रतीक्षित फिल्म “मगध पुत्र” (Magadh Putra) का ट्रेलररविवार को रिलीज किया गया। इस अवसर पर पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने फिल्म और इसके नायक गुंजन सिंह की खुलकर सराहना की और कहा कि मगध पुत्र जैसी फिल्में भोजपुरी सिनेमा की पहचान को मजबूत करती हैं। वहीं गुंजन सिंह ने इसे अपने करियर की अहम फिल्म बताते हुए दर्शकों से समर्थन की अपील की। पवन सिंह ने कहा कि “फिल्म ‘मगध पुत्र’ का ट्रेलर बेहद प्रभावशाली है और इसमें बिहार की मिट्टी, इतिहास और स्वाभिमान की खुशबू महसूस होती है। उन्होंने कहा कि गुंजन सिंह न सिर्फ़ एक बेहतरीन गायक हैं, बल्कि एक प्रतिभाशाली अभिनेता भी हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लगातार दर्शकों का दिल जीता है।

पवन सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ‘मगध पुत्र’ दर्शकों को पसंद आएगी और यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊँचाई देगी। गुंजन सिंह ने कहा कि “पवन सिंह जैसे बड़े स्टार की मौजूदगी और उनका आशीर्वाद उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि ‘मगध पुत्र’ उनके दिल के बेहद क़रीब है क्योंकि यह फिल्म सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, इतिहास और संघर्ष की कहानी कहती है। इस फिल्म के लिए पूरी टीम ने ईमानदारी और जुनून के साथ काम किया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे उतने ही प्यार से अपनाएंगे, जितनी मेहनत हमने इसमें की है।” गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता दिनेश कुमार मंडल हैं, जबकि निर्देशन की कमान अरविन्द चौबे ने संभाली है। फिल्म की कहानी नन्हे पाण्डेय ने लिखी है, जो इतिहास और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई है। छायांकन सत्यप्रकाश अन्ना, कार्यकारी निर्माता रंजीत सिंह, परिकल्पना राकेश सिंह (माल) और संगीत विक्की बक्स, आर्या शर्मा, रौशन सिंह, विश्वास एवं गौरम रौशन ने दिया है। गीतों को अमन अलबेला, शौरभ शोलंकी और विक्की रौशन ने शब्दों में पिरोया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
आप उसे इज्ज़त के साथ अलविदा कह रहे हैं! 13 साल से कोमा में गए हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया की इजाज़त दी, जज हुए इमोशनल
LPG Gas Cylinder Crises: गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी के बीच क्या आपका मोबाइल नेटवर्क भी है खतरे में ? जानें कैसे 
Air India Express Hard Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज व्हील में आई दिक्कत! बाल-बाल बचे यात्री
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups