BJP Meeting: नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन को लेकर भाजपा ने की तैयारी बैठक!

Fri, Jan 09 , 2026, 09:10 PM

Source : Uni India

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अवध क्षेत्र कार्यालय में शुक्रवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (president Pankaj Chaudhary) के 12 जनवरी को होने वाले प्रथम अवध आगमन एवं स्वागत कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री (प्रभारी अवध क्षेत्र) संजय राय (Sanjay Rai) सहित सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 12 जनवरी को नैमिशारण्य अतिथि गृह से सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेंगे। इस दौरान लखनऊ से अयोध्या तक अवध क्षेत्र के सभी जिलों में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने बताया कि अयोध्या पहुंचने के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष सर्वप्रथम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात श्री हनुमानगढ़ी में श्री हनुमान जी के दर्शन करेंगे। इसके बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में अवध क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, सांसद, विधायक, एमएलसी, जिलाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ–विभाग संयोजकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, अमित गुप्ता, राहुल राज रस्तोगी, चंद्रा रावत, जितेंद्र राय, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, नीरज वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार, संजय गुप्ता, राजकिशोर रावत, मणिंद्र पांडेय, दिलीप यादव, विकास सिंह, कार्यालय मंत्री डॉ. विमल सिंह, मीडिया सह प्रभारी दीपक तिवारी, आकाश मिश्रा, सोशल मीडिया सह संयोजक मनोज त्रिवेदी तथा कार्यालय प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups