बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में निर्वाचन आयोग (Election Commission) की ओर से मतदाता सूची (voter list) के कराए गये गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत कुल पांच लाख 41 हजार 328 मतदाताओं के नाम हटाने के तौर पर चिह्नित किया गया है। आयोग की ओर से जारी मसौदा मतदाता सूची के अनुसार जिले की सातों विधानसभा सीटों पर अब कुल 21 लाख सात हजार 16 मतदाता सही पाये गये हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि बहराइच सदर विधानसभा सीट पर सर्वाधिक नाम हटाए गए हैं। यहां पहले 4 लाख 13 हजार 934 मतदाता थे, जिनमें से 1 लाख 14 हजार 186 नाम सूची से बाहर कर दिए गए। वहीं पयागपुर विधानसभा में पहले 3 लाख 92 हजार 319 मतदाता थे, जिनमें से 62 हजार 703 नाम हटाए जाने के बाद अब 3 लाख 32 हजार 54 मतदाता दर्ज हैं।
कैसरगंज विधानसभा (Assembly Constituency) में पहले 3 लाख 98 हजार 843 मतदाता थे, जिनमें से 82 हजार 354 नाम काटे गए और अब यहां 3 लाख 16 हजार 489 मतदाता शेष हैं। बलहा विधानसभा में कुल 3 लाख 78 हजार 113 मतदाताओं में से 77 हजार 542 नाम हटाए गए हैं, जिसके बाद अब यहां 3 लाख 571 मतदाता पंजीकृत हैं। इसी तरह नानपारा विधानसभा में तीन लाख 59 हजार 522 मतदाताओं में से 82 हजार 522 नाम हटने के बाद अब 2 लाख 77 हजार मतदाता शेष हैं। मटेरा विधानसभा में 3 लाख 53 हजार 600 मतदाताओं में से 64 हजार 765 नाम हटाए गए, जिसके बाद यहां 2 लाख 88 हजार 835 मतदाता दर्ज हैं। महसी विधानसभा में 3 लाख 49 हजार 573 मतदाताओं में से 57 हजार 254 नाम हटाए गए हैं।
निर्वाचन आयोग (Election Commission) के अनुसार हटाए गए नामों में 14 हजार 52 मृत मतदाता शामिल हैं। इसके साथ ही 2 लाख 22 हजार 747 मतदाता अन्य स्थानों पर स्थानांतरित पाए गए, जबकि 1 लाख 40 हजार 33 मतदाताओं की लोकेशन का सत्यापन नहीं हो सका, जिसके चलते उनके नाम भी सूची से हटाए गए। प्रशासन का कहना है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से की गई है, ताकि आगामी चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 07 , 2026, 07:08 PM