हर्षित राणा और प्रिंस यादव के दम पर दिल्ली ने सर्विसेज को 178 पर रोका

Sat, Jan 03 , 2026, 02:59 PM

Source : Uni India

बेंगलुरु: हर्षित राणा (Harshit Rana) (चार विकेट) और प्रिंस यादव (Prince Yadav) (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर दिल्ली ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में सर्विसेज की पारी को 42.5 ओवरों में 178 के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेज के बल्लेबाज दिल्ली की बेहतरीन गेंदबाजी आगे जूझते रहे और नियमित अंतराल पर एक के बाद एक विकेट गंवाते रहे। उसका कोई भी बल्लेबाज 26 रन से अधिक का स्कोर नहीं कर पाया।

 विकास हाथवाला ने सर्विसेज के लिए सर्वाधिक 26 रन बनाये। राज बहादुर (25), पूनम पूनिया (23), कप्तान पुलकित नारंग (22), इरफान अली (17), नुकुल शर्मा (13), रवि चौहान (11) रन बनाकर आउट हुये। सर्विसेज की टीम 42.5 ओवर में 178 के स्कोर पर सिमट गई। दिल्ली के लिए हर्षित राणा ने चार विकेट लिये। प्रिंस यादव को तीन विकेट मिले। इशांत शर्मा, आयुष बदोनी और हर्ष त्यागी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Maharashtra Budget 2026 Highlights: CM फडणवीस ने पेश किया 2026-27 का बजट! एग्रीकल्चर सेक्टर से लेकर और भी बहुत कुछ, जारी रहेगी लाडकी बहिन योजना
आम आदमी पार्टी का उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर कटाक्ष, कहा- दिल्ली से बड़े बे-आबरू होकर सक्सेना लद्दाख गये
बच्चों की सुरक्षा के लिए कर्नाटक सरकार की बड़ी पहल! CM सिद्धारमैया का 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्त बैन लगाने का ऐलान 
About Balen Shah: वाइब्रेंट हिप-हॉप सीन में मशहूर रैपर, इंजीनियरिंग, काठमांडू के मेयर से लेकर! जानें बालेन शाह के करियर का बेहतरीन सफर
Pune News: शिव जयंती के लिए शिवनेरी किले गए शिव भक्तों पर मधुमख्खियों के झुण्ड का हमला! अफरा-तफरी, भक्तों को अलर्ट रहने की हिदायत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups