Indian Olympic Association: 10 जनवरी को राष्ट्रीय एथलीट फोरम का आयोजन करेगा भारतीय ओलंपिक संघ!

Tue, Dec 30 , 2025, 06:41 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। भारतीय खेलों में एथलीटों के नेतृत्व वाले शासन और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) 10 जनवरी 2026 को गुजरात के अहमदाबाद में पहले राष्ट्रीय एथलीट फोरम (National Athletes Forum) का आयोजन करेगा। आईओए ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि एथलीट फोरम इस बात का प्रमाण है कि वह सिर्फ सलाह-मशविरे से आगे बढ़कर यह सुनिश्चित करना चाहता है कि एथलीट उन नीतियों को आकार देने में सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभाएं जो उनके करियर, कल्याण और भविष्य को प्रभावित करती हैं। यह फोरम देश भर के मौजूदा और पूर्व एथलीटों, एथलीट प्रतिनिधियों और प्रमुख हितधारकों को सीधी, समाधान-केंद्रित बातचीत के लिए एक साथ लाएगा।

आईओए अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा (PT Usha) ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा, "भारत के खेल इतिहास में यह पहली बार है कि एथलीटों को सीधे शासन को प्रभावित करने के लिए एक समर्पित राष्ट्रीय फोरम के माध्यम से एक साथ लाया जा रहा है। एथलीटों की आवाज़ अब हाशिये पर नहीं रह सकती। यह फोरम एथलीटों के नेतृत्व वाले सुधार, जवाबदेही और साझा निर्णय लेने की दिशा में एक निर्णायक बदलाव का संकेत देता है।" डॉ. उषा ने कहा, "एथलीटों की गरिमा, सुरक्षा और भलाई की रक्षा किए बिना खेल में लगातार उत्कृष्टता असंभव है। यह फोरम यह स्पष्ट करता है कि एथलीटों का कल्याण नीति के केंद्र में है। यह फोरम एथलीटों के अधिकारों और जिम्मेदारियों, नैतिक और पारदर्शी गवर्नेंस, सुरक्षित खेल और अखंडता, मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण, डोपिंग विरोधी शिक्षा, शिकायत निवारण और संरचित करियर मार्गों सहित अहम विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगा। चर्चाओं का उद्देश्य एथलीटों की प्रतिक्रिया को कार्रवाई योग्य सुधारों में बदलना होगा।"

आईओए एथलीट आयोग की अध्यक्ष एमसी मैरीकॉम ने कहा,"एथलीट सिस्टम को अंदर से जानते हैं। यह फोरम हमें चुनौतियों और समाधानों के बारे में खुलकर बात करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक विश्वसनीय मंच देता है कि एथलीटों के अनुभव शासन और सुधारों में परिलक्षित हों।" आईओए के एथलीट आयोग के उपाध्यक्ष अचंत शरत कमल ने कहा, "एथलीटों के रूप में हम अक्सर फैसले लिए जाने के बहुत बाद नीतियों का प्रभाव महसूस करते हैं। यह फोरम इस समीकरण को बदलता है। यह एथलीटों को फैसलों से पहले अपनी बात रखने का मौका देता है और एक अधिक पारदर्शी और जवाबदेह खेल इकोसिस्टम बनाने में मदद करता है।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Maharashtra Budget 2026 Highlights: CM फडणवीस ने पेश किया 2026-27 का बजट! एग्रीकल्चर सेक्टर से लेकर और भी बहुत कुछ, जारी रहेगी लाडकी बहिन योजना
आम आदमी पार्टी का उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर कटाक्ष, कहा- दिल्ली से बड़े बे-आबरू होकर सक्सेना लद्दाख गये
बच्चों की सुरक्षा के लिए कर्नाटक सरकार की बड़ी पहल! CM सिद्धारमैया का 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्त बैन लगाने का ऐलान 
About Balen Shah: वाइब्रेंट हिप-हॉप सीन में मशहूर रैपर, इंजीनियरिंग, काठमांडू के मेयर से लेकर! जानें बालेन शाह के करियर का बेहतरीन सफर
Pune News: शिव जयंती के लिए शिवनेरी किले गए शिव भक्तों पर मधुमख्खियों के झुण्ड का हमला! अफरा-तफरी, भक्तों को अलर्ट रहने की हिदायत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups