Delhi defeats Saurashtra: दिल्ली ने सौराष्ट्र को तीन विकेट से हराया!

Tue, Dec 30 , 2025, 07:31 AM

Source : Uni India

अलुर: नवदीप सैनी (तीन विकेट/नाबाद 34) और प्रिंस यादव (दाे विकेट) के बाद प्रियांश आर्य (78) और तेजस्वी दहिया (53) की शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने सोमवार को विजय हजारे ट्राफी के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में सौराष्ट्र को सात गेंदे शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया।

आज यहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 320 रनों का स्कोर खड़ा किया। विश्वराज जाडेजा ने 104 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाते हुए 115 रनों की पारी खेली। वहीं रुचित अहीर 65 गेंदों में सात चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 95 रन बनाये। 

समर गज्जर (41), कप्तान हार्विक देसाई (28) और चिराग जानी (17) रन बनाकर आउट हुये। दिल्ली के लिए नवदीप सैनी ने तीन विकेट लिये। प्रिंस याद को दो विकेट मिले। हर्ष त्यागी और अर्पित राणा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 48.5 ओवर में सात विकेट पर 321 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम कर लिया। दिल्ली के लिए प्रियांश आर्य ने सर्वाधिक 78 रनों की पारी खेली। 

तेजस्वी दहिया 51 गेंदों में (53), हर्ष त्यागी 45 गेंदों में (49), नीतीश राणा (37), आयुष डोसेजा (24) और अर्पित राणा (14) रन बनाकर आउट हुये। महत्वपूर्ण समय नवदीप सैनी ने 29 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 34) रनों की पारी खेली। प्रिंस यादव तीन रन बनाकर नाबाद रहे। सौराष्ट्र के लिए हितेन कानबी और चिराग जानी ने दो-दो विकेट लिये। चेतन साकरिया ,अंकुर पंवर और प्रेरक मांकड़ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups