नागपुर। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde) ने बुधवार को राज्य विधानसभा (State Assembly) में कहा कि राज्य में पिछले छह वर्षों में कुत्तों के काटने (Dog bites) के 30 लाख से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं और 2021 से 2023 के बीच रैबीज से 30 लोगों की मौत हुयी है।
श्री शिंदे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) (Shri Shinde Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) के विधायक सुनील प्रभु के एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे जिसमें मुंबई, पुणे, नागपुर और कल्याण-डोंबिवली जैसे प्रमुख शहरों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से संबंधित चिंताओं पर प्रश्न पूछा गया था।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में कुत्तों के काटने की घटनाओं में बहुत वृद्धि हुयी है। उन्होंने कहा कि नगर निकायों को पशु जन्म नियंत्रण एवं रैबीज रोधी टीकाकरण कार्यक्रमों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
श्री शिंदे ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि स्थानीय निकायों को अगस्त 2025 में जारी उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार पशु जन्म नियंत्रण और एंटी-रैबीज टीकाकरण कार्यक्रमों को तेज करने का निर्देश दिया गया है। शहरी विकास विभाग ने 14 नवंबर को सभी नगर निकायों को निर्देश जारी किया जबकि ग्रामीण स्थानीय निकायों को 27 नवंबर को इसी तरह के निर्देश दिए गए।
श्री शिंदे ने आगे कहा कि मार्च 2025 में जारी सरकारी आदेशों के बाद पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023 को पूरे राज्य में लागू किया जा रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 10 , 2025, 03:03 PM