उदयपुर। राजस्थान में राजस्थान कृषि महाविद्यालय पूर्व छात्र परिषद का 25 वां राष्ट्रीय सम्मेलन रविवार को उदयपुर में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल के उच्च शिक्षा सलाहकार डा. कैलाश सोडाणी (Dr. Kailash Sodani) ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमारे देश में डेयरी और कृषि का दुनियां में विशेष योगदान रहेगा।
कार्यक्रम के अध्यक्ष राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति डॉ. शिव सिंह सारंगदेवोत (Dr. Shiv Singh Sarangdevot) ने कहा कि भारत के किसानों (farmers) ने भारत में व्याप्त भुखमरी को समाप्त करने एवं कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि को बढ़ावा देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दियाय जिससे हमारी कृषि विरासत अब भी संरक्षित है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता देविका चक्रवर्ती ने देश का भविष्य कृषि के व्यवसायीकरण से ही सम्भव बताते हुए कहा कि यह पूंजी, संसाधन और नवाचार के मेल से सम्भव है।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मनोज महला (Dr. Manoj Mahala) ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व छात्र संघ परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बारहठ (Narendra Singh Barhat) ने सभी का आव्हान किया कि गरीब कृषि छात्रों की मदद के लिए सभी आगे आएं। इस अवसर पर सचिव डॉ. जगदीश लाल चौधरी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 16 , 2025, 09:18 PM