Red Fort Blast : लाल क़िला विस्फोट पर 'आप' ने जतायी चिंता!

Mon, Nov 10 , 2025, 10:07 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार की शाम हुए विस्फोट पर चिंता जताते हुए मामले की तत्काल जांच करने की माँग की। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा "लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है, ये बेहद दुखद है। पुलिस और सरकार को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए कि ये धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। दिल्ली की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।"

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा "ऐसी घटिया हरकत पाकिस्तान ही कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने युद्धविराम करके पाकिस्तानी दरिंदों का मनोबल बढ़ा दिया। जिन आतंकियों ने हमारे निर्दोष नागरिकों की जान ली है, उनको भी मौत के घाट उतारो।लाल क़िले पर हमला हमारे गौरव के प्रतीक पर हमला है। देश मोदी के हाथों सुरक्षित नहीं। ईश्वर मृतकों की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे।"

आप नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा "दिल्ली में हुए विस्फोट की खबर बेहद चिंताजनक है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रार्थना है कि दिल्ली और देश के सभी नागरिक सुरक्षित रहें। ऐसे समय में शांति और संयम बनाए रखना ही सबसे बड़ी ताकत है- आतंक और भय का जवाब हमारी एकजुटता से ही दिया जा सकता है।" दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा "लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि कोई नुकसान ना हुआ हो और सभी सुरक्षित हों। घटना की पूरी जांच जल्द से जल्द होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों पर सख़्त कार्रवाई हो सके।दिल्ली की जनता की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।" उल्लेखनीय है लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर के पास एक कार में विस्फोट हुए जिसमें कुछ लोगों की जान गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups