AAP to launch: रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो का संदेश लेकर पदयात्रा निकालेगी आप

Mon, Nov 10 , 2025, 07:25 PM

Source : Uni India

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि पार्टी 12 से 24 नवम्बर तक “रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा आयोजित करेगी। यह पदयात्रा अयोध्या की सरयू (Saryu River)से प्रयागराज के संगम तक निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, आर्थिक संकट और सामाजिक अन्याय के खिलाफ व्यापक जनजागरण करना है। सिंह ने यात्रा का थीम सॉन्ग “मैं देश बचाने निकला हूं” भी जारी किया। इस गीत को गायक अल्तमश फरीदी ने स्वर दिया है और इसके बोल कवि बिलाल भाई ने लिखे हैं। संजय सिंह ने कहा, “यह गीत युवाओं की पीड़ा और उनके हक की आवाज़ को बुलंद करता है। यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है।”

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे बेरोजगार राज्य बन गया है। सरकारी नौकरियों की कमी के साथ-साथ किसान, बुनकर, कुटीर उद्योग और लघु उद्यमी गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। “किसान को फसल का दाम नहीं मिलता, खाद की लाइन में जान जाती है, और आशा बहुएं, आंगनबाड़ी व शिक्षा मित्र आज भी नियमितीकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।” आप सांसद ने शिक्षा क्षेत्र में भी असमानता और घोटालों पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षक भर्ती में आरक्षण हेराफेरी और टीईटी की बाध्यता ने हजारों युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। छोटे उद्योग बंद हो रहे हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार का संकट और गहराता जा रहा है। सजय सिंह ने सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कहा कि उत्तर प्रदेश दलितों और पिछड़ों के साथ भेदभाव के मामलों में भी शीर्ष पर है। मंदिरों, शादियों और सार्वजनिक स्थानों पर भेदभाव की घटनाएं आम हो चुकी हैं। आरक्षण में हेराफेरी हो रही है, और गरीब वर्ग के लिए न्याय की राह बंद होती जा रही है।” उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे इस यात्रा में शामिल होकर अपने अधिकारों की आवाज़ उठाएँ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups