मध्यप्रदेश के एलपीजी वितरकों की एक दिन की हड़ताल, सेवा शुल्क बढ़ाने की कर रहे मांग

Thu, Nov 06 , 2025, 01:40 PM

Source : Uni India

भोपाल: मध्यप्रदेश के एलपीजी वितरक (LPG distributors) आज, गुरुवार को एक दिन की हड़ताल पर हैं। इस दौरान वितरकों ने गैस कंपनियों से सिलेंडर की खरीदी नहीं की और न ही नई डिमांड भेजी। फिलहाल उपभोक्ताओं को स्टॉक में रखे सिलेंडर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बताया गया है कि इंदौर-जबलपुर (Indore and Jabalpur) में प्रतिदिन लगभग 25 हजार और भोपाल में 15 हजार सिलेंडर की सप्लाई होती है, लेकिन स्टॉक सीमित होने से उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने में दो से तीन दिन की देरी हो सकती है। 

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) के बैनरतले पूरे देश में 26 हजार से अधिक वितरक इस आंदोलन में शामिल हैं। संगठन ने भोपाल से लेकर नई दिल्ली तक चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस. शर्मा ने बताया कि वितरकों की प्रमुख मांग सेवा शुल्क को 35 रुपए से बढ़ाकर 110 रुपए करने की है। यह प्रस्ताव 19 अप्रैल 2025 को हुई बैठक में पारित कर पेट्रोलियम मंत्रालय को भेजा गया था, लेकिन अब तक निर्णय नहीं हुआ। इससे पहले वितरक ज्ञापन सौंपने और मोमबत्ती जुलूस निकालने जैसे दो चरणों में आंदोलन कर चुके हैं। वर्तमान चरण में “नो मनी-नो एंट्री” हड़ताल की जा रही है।

शर्मा ने बताया कि गुरुवार की यह सांकेतिक हड़ताल उपभोक्ताओं को परेशान किए बिना सरकार और कंपनियों को चेताने के लिए की जा रही है। सरकार से मांग की गई है कि गैस सप्लाई को प्रभावित किए बिना सेवा शुल्क में शीघ्र वृद्धि की जाए। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो दिल्ली में प्रदर्शन के बाद वितरक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी राशि लंबे समय से नहीं बढ़ाई गई है। प्रशासनिक शुल्क भी 2018-19 के बाद से नियमित रूप से रिवाइज नहीं हुआ।

 आईआईएम अहमदाबाद की रिपोर्ट के अनुसार एक सिलेंडर की डिलीवरी लागत न्यूनतम 120 रुपए आती है, जबकि वर्तमान में केवल 35 रुपए कमीशन और 38 रुपए प्रशासनिक चार्ज के रूप में मिलते हैं। बढ़ते ईंधन, बिजली और बीमा खर्चों के बावजूद तीन वर्षों से कोई वृद्धि नहीं हुई है। शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश में सवा करोड़ से अधिक एलपीजी उपभोक्ता हैं। प्रतिदिन राज्यभर में 10 से 12 हजार सिलेंडर की सप्लाई की जाती है। भोपाल में 15 हजार, इंदौर में 25 हजार, जबलपुर में 20 से 25 हजार, ग्वालियर में 20 हजार, सागर में 6 से 8 हजार तथा रायसेन, सीहोर और शाजापुर जैसे जिलों में करीब दो हजार सिलेंडर रोजाना वितरित किए जाते हैं।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 Massive Fire Breaks : कोलकाता में लालबाजार के पास एक गोदाम में लगी  भीषण आग ! आसपास के इलाकों में धुएं का अंबार 
राहुल पर फिर बिफरे केशव प्रसाद मौर्या, कहा- राहुल हैं कांग्रेस के बहादुरशाह ज़फ़र! पूरी पार्टी निपटा कर ही दम लेंगे ; अखिलेश पर भी साधा निशाना 
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान दर्ज, मैथिली ठाकुर अलीनगर के मतदान केंद्रों का दौरा करती हुईं आईं नजर
PM Modi’s Message To Bihar’s Voters: पहले चरण का मतदान जारी, पहले मतदान, फिर जलपान!  बिहार में पहली बार वोट देने वालों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
Super Moon : आसमान में रात भर दिखेंगे चमत्कार, चाँद के साथ होंगी अजीबोगरीब चीज़ें; आप भी 'इस' समय देखेंगे सब कुछ!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups