National Train Halt: पोरबंदर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस को लिंगमपल्ली पर अस्थायी ठहराव!

Wed, Nov 05 , 2025, 07:16 PM

Source : Uni India

भावनगर। पोरबंदर– सिकंदराबाद एक्सप्रेस (Porbandar- Secunderabad Express) को लिंगमपल्ली स्टेशन पर अस्थायी ठहराव की सुविधा प्रदान की जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी (Atul Kumar Tripathi) ने बुधवार को बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा भीड़ प्रबंधन के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा लिंगमपल्ली (LPI) स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। यह सुविधा आगामी छह माह की अवधि के लिए, तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल, 2026 तक लागू रहेगी।

इस अवधि में निम्नलिखित ट्रेनें लिंगमपल्ली स्टेशन पर अस्थायी रूप से ठहरेंगी। ट्रेन संख्या 20967 सिकंदराबाद–पोरबंदर एक्सप्रेस लिंगमपल्ली स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 1539/1540 बजे, ट्रेन संख्या 20968 पोरबंदर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस लिंगमपल्ली स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 0614/0615 बजे रहेगा। यह अस्थायी ठहराव यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत किया गया है, जिससे क्रिसमस, नववर्ष एवं संक्रांति पर्वों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। इस निर्णय से यात्रियों को लिंगमपल्ली स्टेशन से यात्रा करने में सुगमता एवं सुविधा प्राप्त होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups