Horrific Accident Caused by a High-Speed Car: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा शहर में कांतेली से सिग्नल चौक (Signal Chowk in Bemetara) के बीच तेज रफ्तार कार ने बीती रात सड़क पर चल रहे राहगीरों को रौंद डाला। इस भीषण हादसे (Horrific accident) में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार इतनी तेज़ रफ्तार में थी कि चालक ने कई बार लोगों को बचाने की कोशिश भी नहीं की। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस ने बताया कि कार और उसके चालक की पहचान की जा रही है। हालांकि, घटना को तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपी चालक फरार है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना के विरोध में बेमेतरा के नागरिकों ने आरोपी के घर के सामने चक्का जाम कर दिया और “हम चाहते हैं न्याय” के नारे लगाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और सुस्त कार्रवाई के कारण आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में तेज़ रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 27 , 2025, 12:37 PM