मोदी ने हर्मिनी को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

Sun, Oct 12 , 2025, 01:11 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने डाॅ. पैट्रिक हर्मिनी (Dr. Patrick Hermini) को सेशेल्स का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी एवं उनके कार्यकाल में सफलता की कामना की। मोदी के डॉ. हर्मिनी को भेजे गए बधाई संदेश में भारत और सेशेल्स के बीच गहरे संबंधों पर प्रकाश डाला गया, जिसमें हिंद महासागर की साझा विरासत और दोनों देशों के लोगों की पारस्परिक आकांक्षाओं पर ज़ोर दिया गया। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा, "हिंद महासागर (Indian Ocean) का जल हमारी साझा विरासत है और हमारे लोगों की आकांक्षाओं और ज़रूरतों को पोषित करता है।" उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. हर्मिनी के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंधों को और गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री का बधाई संदेश सेशेल्स के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। राष्ट्रीय एकता, आर्थिक पुनरुत्थान और क्षेत्रीय साझेदारी को मज़बूत करने पर केंद्रित डॉ. हर्मिनी के राष्ट्रपति पद के कार्यकाल से भारत-सेशेल्स संबंधों के और प्रगाढ़ होने की उम्मीद है। दोनों देशों ने ऐतिहासिक रूप से समुद्री सुरक्षा, विकास परियोजनाओं और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग किया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. हर्मिनी ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में 52.7 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्णायक जीत हासिल की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
BHU App Help: नमस्ते बीएचयू ऐप के जरिये पांच सप्ताह में 108 बार मांगी गई मदद!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups