बुलडोजर नाथ कहने में गौरवान्वित महसूस करते हैं योगी: बघेल

Sun, Mar 06 , 2022, 09:33 AM

Source : Uni India

सोनभद्र 05 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं हैं, उन्हे तो बुलडोजर नाथ (bulldozer nath) कहने में गौरव की अनुभूति होती है। राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये श्री बघेल ने कहा “ साधु संत को देखकर लोग अपने दुख भूल जाते हैं। लेकिन योगी आदित्यनाथ ऐसे योगी है जो लोगों के घरे पर बुलडोजर चलवाते है। जिनकी सरकार में मंत्री पुत्र किसानों के छाती पर गाड़ी चलवाता है। प्रयागराज (Prayagraj) में बेरोजगारों पर लाठिया बरसाई जाती है। क्या सरकार इसी लिए चुनी जाती है। ” उन्होंने सवालिया लहजे में कहा “ क्या इसलिए सरकार चुनी जाती है कि लोगों के पीठ पर लाठी चलाई जाए। आपके उपर गोली चलाई जाए इसलिए सरकार चुनते हैं। यह गलती हम लोगों की है क्योंकि हम मुद्दों पर मतदान नहीं करते, विकास पर मतदान नहीं करते, यहां पानी में फ्लोराइड में मिल रहा है उसके लिए मतदान नहीं करते। दुकान हटाने वालों को हटाया जाता है उस पर मतदान नहीं करते, बल्कि जाति धर्म के आधार पर वोट (vote) करते हैं। ” श्री बघेल ने कहा कि आखिरी चरण के मतदान के बाद शाम छह बजे ही डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ जाएगी। सिलेंडर का दाम भी डेढ़ हजार हो जाएगा। यह केवल चुनाव के लिए रोका गया है। बेरोजगाारी इतनी है कि आज लाखों नौजवान बेरोजगार उत्तर प्रदेश में घूम रहे हैं। 12 लाख सरकारी पद खाली है लेकिन उसकी भर्ती नहीं हो रही है। किसान पूरे देश की भूख मिटाने का काम करता है, लेकिन हमार किसान भाई ठगा हुआ है। उसको फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups