भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र (Sultanganj police station) में निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग पर आज एक हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तथा अन्य दो आदमी गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मृतक की पहचान लालमुनि यादव (Lalmuni Yadav) 28 वर्ष के रुप में हुई, जो पास के शाहकुंड क्षेत्र के खैरी कस्बा गांव का रहने वाले थे। हादसे के समय वह अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से सुल्तानगंज जा रहे थे, तभी रास्ते में नवटोलिया गांव के पास शुक्रवार को सामने से तेज रफ्तार से आए एक हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में लालमुनि यादव (Lalmuni Yadav) की मौके पर ही मौत हो गई और उनके दो साथी गंभीर रुप से घायल हो गए।बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Jawaharlal Nehru Medical College Hospital) में भेज दिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 26 , 2025, 09:13 PM