जनता सपा के साथ, आजमगढ़ की सभी सीटें जीतेंगे : अखिलेश यादव

Sat, Mar 05 , 2022, 01:34 AM

Source : Uni India

आजमगढ़, 05 फरवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। आजमगढ़ की सभी सभी सीटें सपा जीत रही है। गर्मी निकालने वालों की गर्मी निकल गयी। उन्होंने कहा कि किसानों को रात-रात रखवाली करनी पड़ रही है। भाजपा हमारे गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया गया। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिली। सपा सरकार बनने पर हम किसानों के लिए मंडियां बनायेंगे। नौजवानों को रोजगार दिया जायेगा पूर्व मुख्यमंत्री (former chief minister) ने कहा कि युवा नौकरी और रोजगार का इंतजार कर रहे हैं। नौकरी और रोजगार मांगने पर नौजवानों को भाजपा सरकार ने लाठियों से पिटवाया। किसान और नौजवान भाजपा को माफ नहीं करेगा साफ कर देगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर जहां हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी वहीं बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली की व्यवस्था की जाएगी। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग से झूठा वादा किया। कोई वादा पूरा नहीं किया। घरेलू गैस सिलेंडर पांच साल पहले चार सौ रुपए का था, आज एक हजार रुपये का हो गया। भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर (gas cylinder) के दाम बढ़ाकर तेल कंपनियों को जमकर मुनाफाखोरी कराई। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार डबल हो गया। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups