महानगर संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट अधिवेशन के दूसरे दिन विपक्षी दल भाजपा ने अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) के इस्तीफे की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया और विधानभवन की सीढ़ियों पर आंदोलन भी किया।
हस्ताक्षर मुहिम के तहत लगाए गए बोर्ड पर कई भाजपा विधायकों ने हस्ताक्षर किए, विशेष बात यह है कि इस पर विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिरवाल ने भी दस्तखत कर दिए, इससे राजनीतिक चर्चाएं शुरु हो गई। विधानभवन की सीढ़ियों के बाजू में रखे गए बोर्ड पर भाजपा नेता दस्तखत कर रहे थे। इसी दौरान वहां विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिरवाल पहुंचे, तभी भाजपा विधायक मंगेश चव्हाण ने झिरवाल को हस्ताक्षर करने के लिए पेन दिया और उनसे दस्तखत करने को कहा। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष ने हस्ताक्षर किए तो भाजपा विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की।
विधायक मंगेश चव्हाण ने पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे से भी हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया। लेकिन आदित्य ठाकरे ने कलम लेकर भी हस्ताक्षर नहीं किए। इस मुद्दे पर गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि सीढ़ियों पर इतना हंगामा हो रहा था कि व्यक्ति भ्रमित हो रहा था। नरहरि झिरवाल सीधे सादे व्यक्ति हैं। वे आदिवासी समाज से आए हैं, ऐसे में उन्हें बिना जह घेरना ठीक नहीं है।
भाजपा विधायकों ने विधानभवन की सीढ़ियों पर मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7 मार्च तक ईडी ने हिरासत में रखा हुआ है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 04 , 2022, 06:46 AM