Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए शुरू की 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना'!

Thu, Aug 28 , 2025, 08:48 PM

Source :

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार (Haryana government) ने महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' की शुरुआत करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini) की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गयी। यह योजना 25 सितंबर, 2025 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शुरू होगी, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। पहले चरण में, 23 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलायें, जिनके परिवार की सालाना आय एक लाख रुपये से कम है, इस योजना का लाभ ले सकेंगी। भविष्य में अन्य आय वर्ग की महिलाओं को भी चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जायेगा। योजना का लाभ लेने के लिए यह जरूरी होगा कि अविवाहित महिला या विवाहित महिला के पति पिछले 15 वर्षों से हरियाणा के निवासी हों। एक परिवार से कितनी भी पात्र महिलायें इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

योजना के अनुसार जो महिलायें पहले से ही वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए सहायता, हरियाणा दिव्यांग पेंशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता जैसी योजनाओं से अधिक राशि प्राप्त कर रही हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। फिर भी, गंभीर बीमारियों जैसे स्टेज 3 या 4 कैंसर, दुर्लभ रोग, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया या सिकल सेल रोग से पीड़ित महिलाएं मौजूदा पेंशन के साथ इस योजना का अतिरिक्त लाभ ले सकेंगी। 45 वर्ष की आयु पूरी करने पर अविवाहित महिलायें स्वतः विधवा और निराश्रित योजना में शामिल हो जायेंगी, और 60 वर्ष की आयु में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन के लिए पात्र होंगी। पहले चरण में लगभग 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

पंजीकरण के लिए जल्द ही एक मोबाइल ऐप लॉन्च (mobile app will be launched) किया जायेगा, और योजना की अधिसूचना जारी होगी। पात्र महिलाओं को उनकी पात्रता की जानकारी देने और ऐप पर पंजीकरण के लिए मार्गदर्शन करने के लिए एसएमएस भेजा जाएगा। सभी पात्र महिलाओं की सूची पंचायतों और वार्डों में सार्वजनिक की जायेगी और ग्राम सभाओं व वार्ड सभाओं को सूची पर आपत्तियां दर्ज करने का अधिकार होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups