Jaishankar Putin: रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिले जयशंकर!

Thu, Aug 21 , 2025, 09:12 PM

Source : Uni India

मास्को। रूस की यात्रा पर आये विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर (Dr. S. Jaishankar) ने गुरुवार को मास्को में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने  पुतिन को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Foreign Minister Sergei Lavrov) और प्रथम उप प्रधानमंत्री के साथ अपनी बातचीत से अवगत कराया। उन्होंने श्री पुतिन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं भी दी। डॉ. जयशंकर ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा,“आज क्रेमलिन में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिवादन पहुँचाया।

डॉ. जयशंकर ने प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ हुई अपनी चर्चाओं से श्री पुतिन को अवगत कराया। दोनों देशों के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। उन्होंने कहा, ''वैश्विक स्थिति और यूक्रेन के हालिया घटनाक्रम पर उनके विचारों के आदान-प्रदान के लिए मैं आभारी हूँ।''
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर जयशंकर तीन दिन की यात्रा पर रुस आये हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bear Attacks: जापान में गहराया पर्यावरण संकट, भालुओं ने ली सात लोगों की जान, भालुओं के हमले की 99 घटनाएं प्रकाश में आई
Trump New Claims : ट्रंप का दावा है कि उन्होंने 200% टैरिफ की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को रोका, कहा ‘मुझे युद्ध रोकना पसंद है’
Trump Claims: ट्रम्प का दावा, भारत ने रूस से तेल नहीं खरीदने का वादा किया, रूस-यूक्रेन युद्ध् का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने कहा कि- अगर भारत तेल खरीदना बंद कर ... 
Ayodhya's ninth Deepotsav : अयोध्या के कुम्हारों के जीवन में ‘दीप’ जला रही योगी सरकार! नौवें दीपोत्सव में 26 लाख 11 हजार 101 दीप जलाने का लक्ष्य
Weather Department Forecast : महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से किसानों का संकट गहराया, 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups