सपा गठबंधन ने किया शक्ति प्रदर्शन

Thu, Mar 03 , 2022, 02:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

-भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बेदखल करने की भरी हुंकार
-ममता, अखिलेश, जयंत, राजभर को देख कार्यकर्ता हुए उत्साहित
वाराणसी, 03 मार्च (हि.स.)।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के ऐढ़े में गुरुवार को सपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया और उत्तर प्रदेश की सत्ता से भाजपा (B J P) को बेदखल करने की हुंकार भरी। इस दौरान मंच पर अपने प्रमुख नेताओं को एकसाथ देखकर सपा गठबंधन के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आए। मंच पर टीएमसी अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद मुखिया जयंत चौधरी, प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल, सपा महासचिव रामगोपाल यादव, सपा सांसद जया बच्चन, करणमय नंदा समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। रिंगरोड के समीप ऐढ़े में आयोजित संयुक्त जनसभा में नेताओं ने एकजुटता दिखा भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की हुंकार भरी। जनसभा में शामिल होने के लिए सपा सहित गठबंधन दल के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से ही पार्टी का झंडा लहराते घरों से निकल पड़े। कुछ ही देर में रैली स्थल कार्यकर्ताओं की भीड़ से पट गया। जनसभा के मंच पर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पहले ही पहुंच गये थे। दोपहर लगभग 12.15 बजे ममता बनर्जी और अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे तो कार्यकर्ता उत्साहित होकर नारेबाजी करने लगे। जनसभा स्थल और आसपास का पूरा इलाका सपा, सुभासपा, टीएमसी, अपना दल (कमेरावादी) के झंडों से पट गया। रैली में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups