बलिया : शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा मतदान, कई बूथों पर मिली ईवीएम गड़बड़

Thu, Mar 03 , 2022, 09:42 AM

Source : Uni India

- मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद शुक्ला ने किया मतदान
बलिया, 03 मार्च (हि. स.)।
लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के लिए गुरुवार सुबह सात बजे मतदान (vote) शुरु हो गया। देखते ही देखते मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। वोटरों को कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, कुछ बूथों पर ईवीएम (EVM) में गड़बड़ी से मतदान प्रक्रिया शुरू होने में देरी हुई। डीएम और एसपी तड़के से ही मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने निकल पड़े थे। जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं (voters) में उत्साह नजर आ रहा है। बड़े-बुजुर्ग हों या नए मतदाता, सभी तड़के ही मतदान केंद्रों की ओर जाते दिखे। हालांकि, कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी के चलते मतदान शुरू होने में बाधा उत्पन्न हुई। ऐसी जगहों पर मतदान में लगे अधिकारियों की सूझबूझ से वोटिंग तुरंत शुरू हो गई। शहर के कुंवर सिंह इंटर कालेज पर बने बूथ पर मंत्री उपेन्द्र तिवारी और लक्ष्मी राज देवी इंटर कालेज पर बने बूथ पर मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने शुरू के पहले ही घण्टे में वोट डाला। वहीं, उम्र के शतक के करीब पहुंचे मतदाताओं में भी जोश देखते ही बन रहा है। कई जगहों पर महिलाओं की कतार पुरुषों से ज्यादा लंबी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups