पिता अखिलेश यादव के समर्थन में पुत्र अर्जुन ने किया ट्वीट

Wed, Mar 02 , 2022, 01:49 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वाराणसी, 02 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के सातवें एवं अंतिम चरण में वाराणसी सहित नौ जिलों की कुल 54 सीटों पर मतदान होना है। पूर्वांचल के इस क्षेत्र में जीत की राह तलाशने के लिए विपक्षी दलों ने घेराबंदी की है। चुनाव के परिणाम पर नेताओं के परिजनों की भी नजर है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के किशोरवय पुत्र अर्जुन यादव (Arjun Yadav) ने भी चुनाव में दिलचस्पी दिखाते हुए मासूमियत से ट्वीट किया है। अर्जुन ने लिखा है, बनारस में 3 मार्च को पापा जी, जयंत जी और ममता जी संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे..। इस ट्वीट का भी सियासी मायने है। माना जा रहा है कि अर्जुन का ट्वीट समर्थकों में नया जोश और एकजुटता ला सकता है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ रैली करेंगी। जनसभा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और अपना दल (के) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल भी शामिल होंगी। वाराणसी में माना जा रहा है कि विपक्षी दल की सबसे बड़ी रैली है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups