कोलकाता, 02 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) नगर पालिका चुनाव में भी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। पार्टी ने मतगणना शुरू होने के महज तीन घंटे के अंदर 108 में से 80 नगरपालिकाओं में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। इनमें उत्तर 24 परगना का भाटपाड़ा भी शामिल है जहां भाजपा के दबंग सांसद अर्जुन सिंह (Arjun Singh) के परिवार का वर्चस्व रहा था। इसके अलावा टाकी, नैहाटी और हालीसहर नगर पालिका पर भी तृणमूल कांग्रेस का कब्जा हो गया है। पश्चिम मेदिनिपुर जिले की घाटाल नगरपालिका भी तृणमूल के कब्जे में है। गोबरडांगा, हरिणघाटा और बारासात नगरपालिका पर भी तृणमूल कांग्रेस का कब्जा हो गया है।
उधर दशकों से शुभेंदु अधिकारी (Subhendu Adhikari) परिवार के कब्जे में रही मेदिनीपुर की कांथी नगर पालिका भी अधिकारी परिवार के हाथ से फिसल चुकी है जो भाजपा के लिए बड़ा झटका है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष (Dilip Ghosh) का संसदीय क्षेत्र रहे खड़गपुर में भी तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। काचरापाड़ा नगर पालिका में छह नंबर वार्ड से जीत दर्ज करने के बाद मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय ने मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि भाजपा में जाना उनकी गलती थी, अब वह तृणमूल में लौट कर बेहद खुश हैं।
उल्लेखनीय है कि रविवार को राज्य की 108 नगर पालिकाओं में चुनाव हुए थे जिसकी गणना बुधवार हो रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 02 , 2022, 12:42 PM